बल्लेबाज क्रिस गेल आए पूरी तरह से नशे की गिरफ्त में अब!
क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है नई रील वीडियो।
अद्यतन - Aug 30, 2022 4:10 pm

बल्लेबाज क्रिस गेल के सामने हर गेंदबाज खेलने से डरता है, भले ही गेंदबाज कितना ही दिग्गज और महान हो। लेकिन गेल उसका प्लान फेल कर ही देते थे, अब ये खिलाड़ी ज्यादातर समय मैदान पर नजर नहीं आता है और सिर्फ पार्टी करते हुए नजर आता है। जिसके वीडियो गेल आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।
बल्लेबाज क्रिस गेल अब पार्टियां करते रहते हैं!
जी हां, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल अब सिर्फ पार्टी ही करते रहते हैं, जिसका सबूत उनका सोशल मीडिया है और आए दिन उनकी पार्टी से जुड़ा कोई ना कोई वीडियो सामने आ ही जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
बल्लेबाज क्रिस गेल खूब धुएं का छल्ला बना रहे हैं
*क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है नई रील वीडियो।
*वीडियों में बल्लेबाज क्रिस गेल सिगार पीते हुए नजर आ रहे हैं।
*गेल इस वीडियो में काफी ज्यादा नशे में लग रहे हैं।
*साथ ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ये वीडियो ।
सिगार के साथ बल्लेबाज क्रिस गेल का वीडियो
कुछ दिनों पहले एक पार्टी का वीडियो किया था शेयर
नहीं खेला इस साल का IPL
कई टीमें इस साल गेल को खरीदना चाहती थी, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपना नाम मेगा ऑक्शन में नहीं दिया और आखिरी बार गेल 2021 में पंजाब टीम से खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने लीग बीच में ही छोड़ दिया था और अब शायद वो साल 2023 का IPL खेलते हुए आपको नजर आ जाए।