Chris Woakes

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लिश खिलाड़ी का क्रिकेट से ब्रेक, पिता के निधन के बाद लिया भावुक फैसला

इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं

Chris Woakes
Chris Woakes. (Photo Source: Twitter)

2 जून से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। सभी टीमों व खिलाड़ियों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे की वजह वोक्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताई है।

आपकों बता दें कि क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने 1 जून को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया और अपना दुख साझा किया। क्रिस वोक्स ने लिखा, ‘पिछला महीना मेरे जीवन का सबसे मुश्किल भरा महीना रहा। दुर्भाग्य से, मेरे फादर का मई की शुरुआत में निधन हो गया।’

‘निस्संदेह अपने जीवन के सबसे कठिन क्षणों से गुजर रहे हैं’

उन्होंने लिखा, ‘इस मुश्किल दौर में अपने परिवार के साथ समय बिताने पर जोर दिया। हम सभी स्पष्ट रूप से शोक मना रहे हैं और निस्संदेह अपने जीवन के सबसे कठिन क्षणों से गुजर रहे हैं। मैं वारविकशायर के लिए फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करूंगा, जिन्हें मेरे पिताजी बहुत प्यार करते थे। जब मेरे और मेरे परिवार के लिए सही समय होगा। आप सभी का बहुत-बहुत आभार।’

आपको बता दें कि क्रिस वोक्स ने इसी वजह से इस सीजन वारविकशायर के लिए नहीं खेला और आईपीएल 2024 में भी भाग नहीं लिया। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से भी दूर हैं।

क्रिस वोक्स आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में संयुक्त अरब अमीरात में इंटरनेशनल लीग टी20 टूर्नामेंट के दौरान नजर आए थे। जहां वह शारजाह वॉरियर्स के लिए खेले थे। टूर्नामेंट के दौरान इंग्लिश ऑलराउंडर ने 47 रन बनाए और नौ भी विकेट लिए। वहीं वोक्स ने आखिरी बार इंग्लैंड के लिए दिसंबर 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान खेला था।

 

close whatsapp