Clive Lloyd Virat Kohli

सिर्फ विराट कोहली ही तोड़ सकते हैं सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड- विंडीज के पूर्व दिग्गज प्लेयर की भविष्यवाणी

क्लाइव लॉयड ने यह भी कहा कि टीमों को आने वाले समय में और अधिक टेस्ट मैच खेलने चाहिए।

Virat Kohli and Clive Lloyd. (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli and Clive Lloyd. (Photo Source: Getty Images)

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने विराट कोहली की सराहना की और कहा कि यह बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ भी हासिल कर सकता है। भारत के पूर्व कप्तान इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वो हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक रन-बनाने वाले बल्लेबाज थे। 2020 और 2021 में जब विराट अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे थे तब उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने तो यह भी कह दिया था कि उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर देना चाहिए। हालांकि, इन सब आलोचना के बावजूद कोहली आगे बढ़ते रहे और 2023 में आठ शतक लगाए। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 शतक लगा चुके हैं और महान सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड से 20 पीछे है।

Virat Kohli तोड़ सकते हैं सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड- Clive Lloyd

लॉयड का मानना ​​है कि 35 वर्षीय खिलाड़ी के पास अभी भी देने के लिए बहुत कुछ है और अगर वह आने वाले समय में अपनी फॉर्म बरकरार रख सके तो वह महान उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हाल ही में कोलकाता में एक इवेंट के दौरान जब लॉयड से कोहली द्वारा तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया।

सवाल का जवाब देते हुए क्लाइव लॉयड ने कहा कि, “मैं ये नहीं बता सकता कि कितना समय लगेगा, मगर वह अभी युवा है और मुझे यकीन है कि वह जिस तरह से खेल रहे हैं वह जो कुछ भी हासिल करना चाहते हैं वह हासिल कर सकते हैं और इसे हासिल करना काफी खुशी की बात होगी।”

विंडीज के पूर्व दिग्गज क्लाइव लॉयड चाहते हैं कि, इंटरनेशनल कैलेंडर में अधिक से अधिक टेस्ट क्रिकेट खेला जाना चाहिए और उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय सीरीज में कम से कम तीन टेस्ट मैच होने चाहिए। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने ‘एकम पुरस्कार’ के दौरान कहा, ‘इस समय शायद ज्यादा टी20 खेले जा रहे हैं। मैं थोड़ा और टेस्ट क्रिकेट देखना चाहूंगा। और अगर आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं तो मैं तीन या पांच टेस्ट मैच की सीरीज देखना पसंद करूंगा।’

यह भी पढ़ें: शाहीन शाह अफरीदी की हवा निकाल दी Finn Allen ने 

close whatsapp