भारतीय टीम के खिलाड़ियों को खूब समझा रहे हैं कोच राहुल द्रविड़, दे रहे हैं हर खिलाड़ी को समय - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को खूब समझा रहे हैं कोच राहुल द्रविड़, दे रहे हैं हर खिलाड़ी को समय

दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने नेट्स में शुरू किया कड़ा अभ्यास।

Rahul Dravid (Image Credit- Instagram)
Rahul Dravid (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप फाइनल की हार के बाद से भारतीय टीम ने 22 गज पर शानदार वापसी की थी, लेकिन जैसे ही अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू हुई वैसे ही टीम की पोल खुल गई। जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया सिर्फ 3 दिन में हार गई, जिसने टीम के कोच राहुल द्रविड़ की टेंशन को बढ़ा दिया है।

दोनों टीमों में होगा बदलाव

मेजबान टीम साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच मात दी हो, लेकिन उसके बाद भी मेजबान टीम दूसरे टेस्ट के लिए अपनी अंतिम 11 में बदलाव करेगी और उसका कारण है कुछ खिलाड़ियों का चोटिल होना। दूसरी ओर टीम इंडिया में भी बदलाव होंगे, वहीं इस बदलाव का कारण होगा कुछ खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन और ये बदलाव बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी होंगे।

भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ को टेस्ट की हार ने दी टेंशन

*दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने नेट्स में शुरू किया कड़ा अभ्यास।
*इस दौरान टीम के कोच राहुल द्रविड़ नजर आए हर एक के खिलाड़ी के साथ।
*कप्तान रोहित शर्मा से काफी देर की द्रविड़ ने बात, बनाया दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लान।
*वहीं द्रविड़ खुद करवाते हैं खिलाड़ियों को कैच अभ्यास, रहते हैं काफी ज्यादा एक्टिव।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ कोच राहुल द्रविड़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अफ्रीका टीम को लगा एक और बड़ा झटका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Proteas Men (@proteasmencsa)

टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया खेलेगी टी20 सीरीज

वहीं नए साल का आगाज टीम इंडिया टेस्ट मैच के साथ करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू होगा। उसके बाद टीम इंडिया वापस स्वदेश लौट आएगी, जहां भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा और दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में देखने अहम होगा कि इस सीरीज में क्या रोहित और विराट की वापसी होती है, वैसे दोनों को भारतीय टीम से टी20 खेले 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है। तो इस टी20 सीरीज में आपको ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी नजर नहीं आएंगे, जिसका कारण है दोनों अहम खिलाड़ियों का चोटिल होना।.

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?