टीम इंडिया की लगातार 5 जीत के बाद, कोच Rahul Dravid भी जमकर मस्ती कर रहे हैं
धर्मशाला में जमकर मजे कर रहे हैं टीम इंडिया से सभी खिलाड़ी।
अद्यतन - Oct 25, 2023 2:04 pm

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया एक के बाद एक मैच जीत रही है, जहां इस टीम ने अभी तक 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत अपने नाम की है। जिसके बाद टीम का माहौल काफी अलग है और हर कोई बेहद खुश नजर आ रहा है। ऐसे में कोच Rahul Dravid कैसे पीछे रह सकते हैं, कोच साहब भी लगातार मैचों के बीच मिले ब्रेक का मजा उठा रहे हैं और इसकी झलक केएल राहुल के नए सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिली है।
टीम इंडिया अंक तालिका के टॉप पर है
जी हां, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हर टीम एक ना एक मैच तो हारी है, लेकिन टीम इंडिया के खाते में अभी तक एक भी हार नहीं आई है। जिसके बाद इस मेगा टूर्नामेंट की अंक तालिका में भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है 10 अंकों के साथ। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, तीसरे पर कीवी टीम है और चौथे पर नंबर पर इस समय ऑस्ट्रेलिया है और इस टीम का आज नीदरलैंड टीम से सामना है।
Rahul Dravid टीम इंडिया की लगातार जीत के बाद Fun कर रहे हैं
*धर्मशाला में जमकर मजे कर रहे हैं टीम इंडिया से सभी खिलाड़ी।
*इस बीच केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की हैं शेयर।
*इन तस्वीरों में टीम के कोच Rahul Dravid भी आ रहे हैं नजर।
*एक तस्वीर में द्रविड़ का काफी अलग और मजेदार रूप दिखा।
टीम इंडिया के कोच की मजेदार तस्वीर आप भी देखो
Support Staff निकला स्पेशल जगह घूमने
वहीं टीम इंडिया का अगला मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ है, ऐसे में टीम को अभी ब्रेक मिला हुआ है। इसी ब्रेक के बीच कोच द्रवि़ड़ सहित टीम का पूरा Support Staff घूमने निकल पड़ा था, से सभी लोग हिमाचल के Triund Trek पर घूमने निकले थे। इस दौरान स्टाफ के साथ टीम इंडिया कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं था और रास्ता खराब होने के कारण खिलाड़ियों को जाने नहीं दिया गया था। वहीं इसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है और फैन्स ने भी इस वीडियो को काफी प्यार दिया है।