कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए रवाना होने से पहले भारत को लगा बड़ा झटका; पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए रवाना होने से पहले भारत को लगा बड़ा झटका; पढ़िए पूरी खबर

सौरव गांगुली ने कोरोना संक्रमित खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है!

India Women against Sri Lanka Women (Photo Source: BCCI)
India Women against Sri Lanka Women (Photo Source: BCCI)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बर्मिंघम में होने वाले आगामी राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) में भाग लेने के लिए निश्चित ही उत्सुक होगी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगी। लेकिन आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले भारतीय टीम को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा है, क्योंकि उनके खेमे का एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 21 जुलाई को पुष्टि की है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सदस्य COVID​​-19 पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया है। कथित तौर पर, यह सदस्य ब्रिटेन के लिए उड़ान भरने से पहले कोरोना संक्रमित पाया गया है।

भारत को नजर है गोल्ड पर

आपको बता दें, राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) में आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें से प्रत्येक को दो समूहों में विभाजित किया गया है। भारत ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस के साथ है। भारतीय टीम अपने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी, लेकिन सबकी निगाहें 31 जुलाई को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के अगले ग्रुप मैच पर होंगी।

भारत राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम अपने डेब्यू में गोल्ड हासिल करने का लक्ष्य रखती है। आपको बता दें, इस स्पर्धा में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी क्रमशः रजत और कांस्य पदक दिया जाएगा। क्रिकेट 24 साल बाद पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी कर रहा है।

यहां देखिए CWG 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा।

 

close whatsapp