ENG vs AUS 5th Test Match: हमें विश्वास है कि हम इंग्लैंड से मिले किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं- टॉड मर्फी
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर 377 रनों की बढ़त बना ली है।
अद्यतन - जुलाई 30, 2023 3:29 अपराह्न

Ashes 2023, 5th Test Match: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टेस्ट मैच द ओवल, लंदन में खेला जा रहा है। बता दें कि तीसरे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर दूसरी पारी में 377 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है।
दूसरी ओर चौथे दिन के खेल के शुरूआत होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टाॅड मर्फी ने बड़ा बयान दिया है। मर्फी का कहना है कि हमें (ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम) विश्वास है कि हम इंग्लैंड से मिले किसी भी टारगेट का पीछा कर सकते हैं।
टाॅड मर्फी ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें और आखिरी टेसट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टाॅड मर्फी ने Cricket.com.au के अनुसार बड़ा बयान दिया है। मर्फी ने कहा- विश्वास है कि वे (ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज) सुबह किसी भी टारगेट (इंग्लैंड द्वारा दिया गया लक्ष्य) का पीछा कर सकते हैं।
मर्फी ने आगे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के बारे में कहा मुझे यकीन है कि वे थक गए हैं, लेकिन वे इसे नहीं दिखाते हैं। लेकिन रवैया हमेशा बना रहता है और एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट होने की वजह से जीतने की कोशिश करनी है।
दूसरी ओर दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस आखिरी टेस्ट मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो तीन दिन का खेल अब तक दोनों टीमों के बीच हो चुका है। तो वहीं अब चौथे दिन की शुरूआत इंग्लैंड की टीम 389-9 से करेगी। बता दें कि इस समय इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 377 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है। क्रीज पर इस समय इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्राॅड 2 और जेम्स एंडरसन 8 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।