काउंटी चैंपियनशिप 2023: चेतेश्वर पुजारा की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत ससेक्स ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ की जबरदस्त वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

काउंटी चैंपियनशिप 2023: चेतेश्वर पुजारा की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत ससेक्स ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ की जबरदस्त वापसी

टीम के रेगुलर कप्तान टॉम हेन्स चोटिल हो गए थे जिसके बाद ससेक्स मैनेजमेंट ने चेतेश्वर पुजारा को टीम का कप्तान नियुक्त किया।

Cheteshwar Pujara. (Photo by Mike Hewitt/Getty Images)
Cheteshwar Pujara. (Photo by Mike Hewitt/Getty Images)

इस समय खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी हाल ही में ससेक्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की। बता दें, भारत को जून महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और इसी की तैयारी के लिए चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में खेलने का फैसला किया।

टीम के रेगुलर कप्तान टॉम हेन्स चोटिल हो गए थे जिसके बाद ससेक्स मैनेजमेंट ने चेतेश्वर पुजारा को टीम का कप्तान नियुक्त किया। पुजारा ने भी ससेक्स को हेन्स की कमी खलने नहीं दी और उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। इस साल पुजारा ससेक्स के लिए खेलते हुए शतक पहले ही जड़ चुके हैं और उसी फॉर्म को उन्होंने इस समय खेले जा रहे ग्लूस्टरशायर के खिलाफ मैच में भी जारी रखा।

ब्रिस्टल में खेले जा रहे ससेक्स बनाम ग्लूस्टरशायर मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा ने 185 गेंदों में 99* रन बना लिए हैं और अब तीसरे दिन वो शतक बनाने को देखेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल कर लेते हैं तो यह उनका फर्स्ट क्लास करियर का 58वां शतक होगा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ससेक्स ने 4 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं।

काउंटी चैंपियनशिप डिविजन दो में चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक किया है कमाल का प्रदर्शन

अपनी इस पारी के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने काफी अच्छे क्रिकेटिंग शॉट खेले और वहां के लोकल दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। पुजारा ने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ा। काउंटी चैंपियनशिप में अभी तक चेतेश्वर पुजारा ने तीन मुकाबलों में 70 की औसत से 280 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक मौजूद है। इस टूर्नामेंट में ससेक्स की ओर से पुजारा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

चेतेश्वर पुजारा के अलावा ससेक्स की ओर से जेम्स कोल्स ने 107 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। टॉम अलसोप ने 67 रनों का योगदान दिया।

close whatsapp