बारबाडोस रॉयल्स ने सीपीएल और द 6IXTY के लिए 3-डी अवतार में लांच की आधिकारिक प्लेइंग किट

बारबाडोस रॉयल्स ने अपनी ट्रेनिंग किट का भी अनावरण किया है, जो देश के समृद्ध कला उद्योग का प्रसुस्तीकरण है।

Advertisement

Barbados Royals launch official men’s and women’s kits for the CPL 2022 season. (Photo Source: Twitter/Barbados Royals)

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी बारबाडोस रॉयल्स अपने खिलाड़ियों के लिए मेटावर्स-रेडी 3-डी अवतार लॉन्च करने वाली पहली सीपीएल (CPL) टीम बन गई है। बारबाडोस फ्रेंचाइजी ने 23 अगस्त को सीपीएल (CPL) के आगामी सीजन के लिए अपनी पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए नई जर्सी लांच की है।

Advertisement
Advertisement

बारबाडोस रॉयल्स ने 6IXTY के पहले संस्करण में पहनी जाने वाली आधिकारिक प्लेइंग किट का भी खुलासा किया है। पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों के 3-डी अवतार को बारबाडोस रॉयल्स के सोशल मीडिया चैनलों पर दिखाया जाएगा। हालांकि, पुरुषों के लिए आगामी दोनों दो प्रतियोगिताओं (सीपीएल और द 6IXTY) के लिए दो अलग-अलग किट होंगी, लेकिन महिला टीम दोनों प्रतियोगिताओं में समान किट पहनेगी।

कैरेबियन प्रतियोगिता में होगा राजस्थानी टच

द 6IXTY के उद्घाटन संस्करण के लिए पुरुषों की आधिकारिक प्लेइंग किट को द्वीप राष्ट्र के ध्वज से नीले और पीले रंग के प्रमुख रंगों का उपयोग करके डिजाइन किया गया है, जिसमें रॉयल्स पिंक की सीमाओं को रेखांकित किया गया है। इसके अलावा, जर्सी में ‘लहरिया’ पैटर्न भी रखा गया है, ताकि रॉयल्स के राजस्थानी लुक को द्वीप राष्ट्र से परिचित कराया जा सके, जिसमें रंगों का बेहतरीन संयोजन किया गया है।

वहीं दूसरी ओर, सीपीएल के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों के किट बारबाडोस की रंगीन भावना और इस द्वीप की समृद्ध और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। हालांकि, दोनों किटों में इस्तेमाल किए गए रंगो का पैटर्न अलग-अलग हैं – पुरुषों की टीम 6IXTY किट से अपने रंगों को बनाए रखती है, लेकिन ‘टूटे हुए त्रिशूल’ की छवि जो स्वतंत्रता का प्रतीक है और बारबाडोस के राष्ट्रीय ध्वज का एक प्रमुख तत्व भी है, इसे उससे अलग बनाती है।

महिलाओं की किट रिहाना से प्रेरित है

त्रिशूल के तीन बिंदु लोकतंत्र के तीन सिद्धांतों (सरकार, जनता के लिए और जनता के द्वारा) को दर्शाते हैं। यह समुद्री देवता नेपच्यून का भी प्रतीक है, जो इस द्वीप के लिए समुद्र के असीम महत्व को दर्शाता है। इस बीच, महिलाओं की किट को गुलाबी रंग के फ्लैश का उपयोग करके डिजाइन किया गया है, और इसके चारों ओर छोटे संगीत नोट मुद्रित किए गए हैं, जो विकर्ण तरंगों से घिरे हुए हैं। यह स्थानीय लोगों के संगीत के प्रति अटूट प्रेम और प्रतिष्ठित पॉप गायक और बारबाडोस की राष्ट्रीय राजदूत – रिहाना से प्रेरित है।

बारबाडोस रॉयल्स ने अपनी ट्रेनिंग किट का भी अनावरण किया है, जो देश के समृद्ध कला उद्योग का प्रसुस्तीकरण है, जिसका नेतृत्व महिलाओं द्वारा किया जाता है, जबकि पुरुषों की ट्रेनिंग किट ‘क्रॉप ओवर’ उत्सव से जुड़ी है। आपको बता दें, बारबाडोस रॉयल्स की महिला टीम 24 अगस्त को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना 6IXTY अभियान शुरू करेगी, जबकि पुरुष टीम 25 अगस्त को ट्रिनबागो नाइट के खिलाफ इसी स्थान पर अपना पहला मैच खेलेगी।

Advertisement