CPL 2022: आगामी सीपीएल के लिए रिटेन और नए अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

CPL 2022: आगामी सीपीएल के लिए रिटेन और नए अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची पर डालिए एक नजर

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 (CPL 2022) 30 अगस्त को शुरू होगा, वहीं 30 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

Saint Kitts & Nevis Patriots. (Photo by Randy Brooks – CPL T20/Getty Images)
Saint Kitts & Nevis Patriots. (Photo by Randy Brooks – CPL T20/Getty Images)

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) ने 4 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर आगामी CPL 2022 के लिए स्थानीय रिटेन किए गए, और नए अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। वेस्टइंडीज के कई प्रसिद्ध सितारों ने इस विशेष श्रेणी में खुद के लिए जगह पाई है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी फ्रेंचाइजियों ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL)में लगातार प्रदर्शन देने वाले अपने खिलाड़ियों में विश्वास दिखाया है।

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 (CPL 2022) 30 अगस्त को शुरू होगा, वहीं 30 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 (CPL 2022) में छह टीमें भाग लेंगी। आपको बता दें, सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स ने फाइनल में सेंट लूसिया किंग्स को हराकर सीपीएल 2021 (CPL 2021) का खिताब जीता था।

CPL 2022 के लिए रिटेन और नए अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची हुई जारी

इस बीच, गत विजेता सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स ने कप्तान ड्वेन ब्रावो, एविन लुईस, शेल्डन कॉटरेल और शेरफेन रदरफोर्ड को रिटेन किया है। जबकि उपविजेता सेंट लूसिया किंग्स ने पिछले सीजन के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रोस्टन चेज, केसरिक विलियम्स और अल्जारी जोसेफ पर विश्वास जताया और उन्हें रिटेन किया।

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में प्रसिद्ध टीमों में से एक, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ना केवल कायरन पोलार्ड, सुनील नारायण, अकील होसेन, जायडेन सील्स जैसी स्टार-स्टडेड लाइन-अप को बरकरार रखा है, बल्कि आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

जमैका तल्लावाहों ने अपने कप्तान रोवमैन पॉवेल, केनर लुईस और शमर ब्रूक्स को बरकरार रखा है, वहीं बारबाडोस रॉयल्स ने अपने कप्तान और स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श, ओशेन थॉमस आदि को टीम में बनाए रखने का फैसला किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दो अनुभवी खिलाड़ियों- डेवोन थॉमस और ओबेद मैककॉय को भी अनुबंधित किया है। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने कीमो पॉल को साइन करने के अलावा शिमरोन हेटमायर, ओडियन स्मिथ और रोमारियो शेफर्ड को रिटेन किया है।

CPL 2022 के लिए रिटेन किए गए और नए अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची पर डालें एक नजर –

सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स

रिटेन किए गए क्रिकेटर: ड्वेन ब्रावो, एविन लुईस, शेरफेन रदरफोर्ड, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स

नए अनुबंधित क्रिकेटर: आंद्रे फ्लेचर, डैरेन ब्रावो

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

रिटेन किए गए क्रिकेटर: कायरन पोलार्ड, सुनील नारायण, अकील होसेन, जेडन सील्स, टियोन वेबस्टर

नए अनुबंधित क्रिकेटर: आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन

सेंट लूसिया किंग्स

रिटेन किए गए क्रिकेटर: रोस्टन चेज, केसरिक विलियम्स, अल्जारी जोसेफ, जेवर रॉयल

नए अनुबंधित क्रिकेटर: जॉनसन चार्ल्स, मार्क दयाल

बारबाडोस रॉयल्स

रिटेन किए गए क्रिकेटर: जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श, ओशेन थॉमस, नईम यंग

नए अनुबंधित क्रिकेटर: ओबेद मैककॉय, डेवोन थॉम

जमैका तल्लावाह्स

रिटेन किए गए क्रिकेटर: रोवमैन पॉवेल, केनर लुईस, शमराह ब्रूक्स

नए अनुबंधित क्रिकेटर: फैबियन एलन, ब्रैंडन किंग

गुयाना अमेजन वारियर्स

रिटेन किए गए क्रिकेटर: शिमरोन हेटमायर, ओडियन स्मिथ, रोमारियो शेफर्ड, चंद्रपॉल हेमराज

नए अनुबंधित क्रिकेटर: कीमो पॉल, गुडाकेश मोती

 

close whatsapp