होटल में घुसा फैन बोला- जडेजा नहीं धोनी आप रहेंगे हमेशा कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

होटल में घुसा फैन बोला- जडेजा नहीं धोनी आप रहेंगे हमेशा कप्तान

धोनी के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

IPL में चेन्नई टीम के कप्तान के तौर पर अब धोनी की जगह जडेजा ने ले ली है, जहां लीग शुरू होने से 2 दिन पहले ही धोनी ने कप्तान का पद छोड़ दिया था और ये जिम्मेदारी सर जडेजा को मिल गई। लेकिन जडेजा के लिए कप्तानी का आगाज शानदार नहीं रहा और टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद हर कोई माही की कप्तानी को याद करने लगा। लेकिन इन सब के बीच थाला के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक गजब चीज सुनने को मिली है।

जोर से फैन ने लगाई धोनी को आवाज, बोला आप ही मेरे कप्तान हो

जडेजा ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच CSK के लिए KKR के खिलाफ खेला था, जो इस साल की लीग का पहला मैच था। वहीं इस मैच में चेन्नई की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा और पहले ही मैच में चेन्नई के टीम की बल्लेबाजों की पोल खुल गई, जिसके बाद गेंदबाज भी KKR के खिलाफ वापसी नहीं कर पाए। वहीं पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने जडेजा की कप्तानी पर सवाल उठाया और कहा की बतौर कप्तान जडेजा पहले मैच में बैचेन दिखे।

*धोनी के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
*मैच के बाद होटल पहुंचे धोनी को एक फैन ने लगाई जोर से आवाज।
*फैन ने माही को बोला- थाला आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।
*इसका जवाब धोनी ने फैन को तुरंत दिया और हाथ हिलाया।

यहां देखें उस फैन का वो छोटा सा वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nabeel Vp (@nabil_5577)

पहले ही मैच में छा गए माही

भले ही चेन्नई की टीम KKR के खिलाफ अपना पहला मैच हार गई हो, लेकिन उसके बावजूद इस मैच में धोनी सारी सुर्खियां बटोर ले गए। माही ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुएए 38 गेंदों पर 50 रन बनाए थे और उनका पुराना अवतार देखने को मिला था।

close whatsapp