क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने एक शानदार कार्यक्रम के दौरान NPL के Logo को किया लॉन्च - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने एक शानदार कार्यक्रम के दौरान NPL के Logo को किया लॉन्च

यह टूर्नामेंट 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा।

NPL Logo (Pic Source-X)
NPL Logo (Pic Source-X)

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने काठमांडू में ‘सेलिब्रेशन ऑफ नेपाल क्रिकेट’ नाम के एक शानदार कार्यक्रम को होस्ट किया। इस बेहतरीन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘नेपाल प्रीमियर लीग’ टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट और उसके नए लोगो (Logo) का भी खुलासा किया।

इस फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट में नेपाल के कई युवा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाएगा। यही नहीं युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटर्स से भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा। बता दें, यह टूर्नामेंट 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा।

इस शानदार टूर्नामेंट के दौरान यूथ और खेल मिनिस्टर तेजूलाल चौधरी ने टूर्नामेंट के लोगो को लॉन्च किया। कार्यक्रम में युवा एवं खेल मंत्री तेजूलाल चौधरी, राष्ट्रीय खेल परिषद के सदस्य सचिव टंकलाल घीसिंग, CAN अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद और सचिव पारस खड़का ने भाषण दिए।

अभी इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के नाम और टीमों की संख्या को फाइनल करना बचा है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नेपाल के कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यही नहीं नेपाल के फैंस भी क्रिकेट खेल के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

इससे पहले नेपाल टी20 लीग को काफी विवाद और आलोचना का सामना करना पड़ा था। CAN और Seven3Sports ने 8 साल के अनुबंध के लिए हामी भरी थी, जिसकी शुरुआत मई 2022 में हुई थी, लेकिन इसे फरवरी 2023 में समाप्त कर दिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, Seven3Sports भी टूर्नामेंट में फिक्सिंग घोटाले में शामिल था। इस टूर्नामेंट की स्पॉट फिक्सिंग के बारे में काफी आलोचना की गई थी। शुरुआत में तो इसे काफी प्यार मिला, लेकिन बाद में दर्शक इस टूर्नामेंट के मुकाबलों को देखने के लिए स्टेडियम नहीं आए।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल टीम का प्रदर्शन रहा था काफी अच्छा

बता दें, वेस्टइंडीज और USA में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी अनुभवी टीमों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें तगड़ी चुनौती दी थी। भले ही टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई हो, लेकिन नेपाल के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी थी।

अब नेपाल प्रीमियर लीग 2024 में युवा खिलाड़ियों को अपना जौहर दिखाने का अवसर मिलेगा। वो इस टूर्नामेंट के जरिए वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?