क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया नया कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, नहीं मिली इस गेंदबाज को जगह

अनुबंधित खिलाड़ियों की सूचि में कुछ बड़े प्लेयर्स का नाम नहीं है मौजूद।

Advertisement

Josh Inglis. (Photo by Quinn Rooney/Getty Images)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2022-23 सीजन के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची का ऐलान कर दिया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को भी जगह मिली है। हालांकि 20 खिलाड़ियों की इस सूची में कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अनुबंध हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके हैं जिसमें से एक नाम झाय रिचर्डसन का भी है।

Advertisement
Advertisement

इस बीच जोश इंग्लिस को 2022-23 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला अनुबंध मिल गया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फरवरी 2022 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वहीं उस्मान ख्वाजा, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्वेपसन, स्कॉट बोलैंड और ट्रैविस हेड को 2021-22 के बाद एक बार फिर अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

आपको बता दें, जिन खिलाड़ियों को अनुबंध नहीं मिला है वह साल भर में 12 अपग्रेड पॉइंट अर्जित करके खुद को अपग्रेड कर सकते हैं। प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए एक खिलाड़ी को पांच अंक मिलते हैं जबकि वनडे मैच के लिए दो अंक और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए एक अंक होता है।

“हमारी टीम की ताकत और गहराई को चुनौती दी जाएगी”- जार्ज बेली

क्रिकबज के हवाले से राष्ट्रिय चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि, “मिचेल मार्श, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, स्कॉट बोलैंड, मार्कस स्टोइनिस और मिचेल स्वेपसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल करने में मदद की और हमें खुशी है कि वे अपने अनुबंध बरकरार रखने में सफल रहे।”

इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनुबंधित महिला खिलाड़ियों की सूची का भी ऐलान किया। अपने डेब्यू मैच से सभी को प्रभावित करने वाली अलाना किंग ने अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई विजेता टीम में जगह बनाई। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए अपना पहला अनुबंध अर्जित किया है।

ऑस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची: एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वीपसन, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।

Advertisement