Cricket Buzz: जाने 14 दिसंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 14 दिसंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

आज यानी 14 दिसंबर से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के जल्दी आउट हो जाने के बाद मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया। शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक बनाए।

वहीं 14 दिसंबर से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में 5 विकेट खोकर 346 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया।

इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने कप्तान और उपकप्तान की घोषणा कर दी है। IPL के आगामी संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी नितीश राणा को दी गई है।

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर क्रिकेट जगत ने उन पर जमकर प्यार लुटाया है और क्रिकेट हस्तियों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं व बधाई दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?