cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 29 दिसंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

गौतम गंभीर ने एक फैन्स के ट्वीट का जवाब देते हुए युवराज सिंह को अल्टीमेट मैच विनर बताया।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 79 रनों से हराया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

वहीं पाकिस्तान के सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शोएब अख्तर ने एक्स/ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, यह ऑस्ट्रेलियाई मानसिकता है, वे आपको विश्वास दिलाते हैं कि आप उन्हें कभी नहीं हरा सकते।

इसके अलावा माइकल वॉन ने पोस्ट करते हुए लिखा, पाकिस्तान इस सप्ताह बहुत अच्छा था.. पहली पारी में बहुत अधिक अतिरिक्त और 2 कैच ने जीत उनसे छिन लिया। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने डॉगी के साथ की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिस पर फैन्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

इसके अलावा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आज बल्लेबाजी अभ्यास का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद उनके वापसी के कयास लगाए जाने लगे हैं। गौतम गंभीर ने एक फैन्स के ट्वीट का जवाब देते हुए युवराज सिंह को अल्टीमेट मैच विनर बताया। उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं भी दी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?