Cricket Buzz: जाने 6 दिसंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Advertisement

cricket buzz social media trends

भारत के उभरते हुए स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आईसीसी की ताजा जारी नई गेंदबाजी टी-20 रैंकिंग में (699 रेटिंग) राशिद खान (692 रेटिंग) को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में सबसे अधिक 9 विकेट लिए थे। वहीं ज्यादातर मुकाबलों में उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया था। बिश्नोई अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे।

वहीं भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर का आज जन्मदिन हैं। तीनों क्रिकेटरों को क्रिकेट जगत से ढेरों शुभकामनाएं मिली हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) व बीसीसीआई सचिव जय ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह का भी आज जन्मदिन है। उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज क्रिकेटरों ने बधाई दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement