Cricket Buzz: जाने 1 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 1 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने केएस भरत को सम्मानित किया

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर दोनों टीमों ने कमर कस ली है। वहीं ट्रेनिंग सेशन से खिलाड़ियों ने तस्वीरें साझा की है।

इस बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर केएस भरत को गुरुवार, 1 फरवरी को वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने सम्मानित किया। वह होम ग्राउंड पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे।

टीम इंडिया के स्टार टेस्ट प्लेयर चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी है और वह मैदान में लगातार अभ्यास करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए देखे गए।

इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘लगभग एक दशक के बाद अपने दोस्त संजय दत्त को हमेशा की तरह विनम्र देखकर बहुत अच्छा लगा…#खलनायक’

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 31 जनवरी को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स विनर की घोषणा की। जिसमें ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) ने प्रतिष्ठित बैलिंडा क्लार्क अवॉर्ड (Belinda Clarke Award) अपने नाम किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?