Cricket Buzz: जाने 25 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 25 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

रांची टेस्ट के तीसरे दिन ध्रुव जुरेल ने 90 रनों की शानदार पारी खेली

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने से पहले रोहित शर्मा की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 40 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 152 रनों की जरूरत है।

इससे पहले रोमांचक होने वाले इस मुकाबले में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जरेल (Dhruv Jurel) ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने रांची टेस्ट के तीसरे दिन 90 रनों की पारी खेलते हुए भारत को मुकाबले में पिछड़ने से बचाया।

जुरेल अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए, लेकिन उनकी जबरदस्त पारी की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हुई। दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें भविष्य का स्टार बताया।

इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर धारदार गेंदबाजी की और पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए।

वहीं इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि, इतने सारे युवाओं को अच्छा प्रदर्शन करते देखना शानदार है। रिंकू सिंह सीमित ओवरों के क्रिकेट में असाधारण रहे हैं और यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहे हैं। ध्रुव जुरेल काफी प्रभावशाली हैं, सरफराज ने अपने करियर की अच्छी शुरुआत की है और आकाश दीप ने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले दिन कुछ अद्भुत कौशल दिखाया है। प्रतिभाओं का बड़ा भंडार है और उम्मीद है कि उनमें से कई का भविष्य बहुत अच्छा होगा।

लाहौर कलंदर्स को मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 9वें संस्करण में बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ कंधे में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

 

 

https://twitter.com/RealAbsamad/status/1761656534923448644

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?