Cricket Buzz: जाने 13 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 13 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर एक पतंग उत्सव में शामिल हुए। 

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

हर साल की तरह इस वर्ष भी लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रिकेट जगत ने भी इस त्योहार पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। हरभजन सिंह, मनोज तिवारी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने पोस्ट करते हुए बधाई दी।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर अपनी धार्मिका यात्रा के बाद दुबई लौट आए हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर एक पतंग उत्सव में शामिल हुए।

आकाश चोपड़ा ने घरेलू क्रिकेट में रियान पराग के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी तारीफ की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, मैंने जिससे भी बात की है, और इस सीज़न के घरेलू सर्किट में अब तक जो कुछ भी देखा है, रियान पराग का फॉर्म शानदार है। वास्तव में उम्मीद है कि इस सीज़न में उन्हें आरआर में पर्याप्त अवसर मिलेंगे और वह अपनी छाप छोड़ेंगे।

क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अगर वो चाहे हर एक चीज को उसके असल में ला सकती है। सिर्फ माँ के हाथों से दुनिया तरतीब में आ सकती है, हैप्पी बर्थडे मां, हमेशा की तरह आपको प्यार!!!

ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनके टीम में शामिल होने पर राजस्थान रॉयल्स के साथी रियान पराग ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,” मेरा लड़का बन गया इंडिया अब रोक के दिखाए कोई।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?