Cricket Buzz: जाने 21 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 21 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा देश इस समय राम नाम में डूबा हुआ है।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी, गुरूवार से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लिश टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) निजी कारणों से स्वदेश वापिस लौट गए हैं।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने पाकिस्तान छोड़कर इंग्लैंड बसने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा मैं पाकिस्तान छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता। ऐसी मनगढ़ंत खबरें चलाने से पहले सच क्या है जान लें। ऐसी खबरें देखकर दुख होता है।

इसके अलावा भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने पूर्व साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह और पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सुरेश रैना ने भी अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।

अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा देश इस समय राम नाम में डूबा हुआ है। ऐसे में क्रिकेट जगत भी इससे दूर नहीं है। पूर्व क्रिकेटरों के अलावा वर्तमान खिलाड़ी भी रामलला के भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इसी क्रम में वेंकटेश प्रसाद भी अयोध्या पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

2006 में आज ही के दिन आरपी सिंह ने फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। और अपने शानदार स्पैल 4/89 और 1/75 के लिए टेस्ट डेब्यू में ही प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?