Cricket Buzz: जाने 23 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 23 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

शिखर धवन ने सूर्यकुमार यादव के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

Yuzvendra Chahal and Shreyas Iyer (Image Source: X)
Yuzvendra Chahal and Shreyas Iyer (Image Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें जी जान से तैयारियों में जुटी हुई हैं।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने हाथ में गेंद लग गई, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए। हालांकि, कुछ समय बाद वह फिर से बल्लेबाजी करते नजर आए।

इस बीच काफी इंतजार के बाद महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024 Schedule) के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से होगी और पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

इसके अलावा शिखर धवन ने सूर्यकुमार यादव के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस वक्त मैदान से दूर हैं और हाल ही में उनकी जर्मनी में ग्रोइन इंजरी की सफल सर्जरी हुई है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटरों हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, मनोज तिवारी समेत अन्य ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। वहीं शोएब मलिक ने बांग्लादेश में जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में सीजन के छठे मुकाबले में एक ओवर में तीन नो बॉल फेंके, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर फिक्सिंग के आरोप लग रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?