Cricket Buzz: जाने 24 मई के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है।

Advertisement

Robin Uthappa (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से करारी शिकस्त दी। हालांकि मुकाबला खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक मजेदार ट्वीट किया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है।

Advertisement
Advertisement

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की मानें तो लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव नहीं करनी चाहिए और उनको सिर्फ अमित मिश्रा को टीम में शामिल करना चाहिए।

पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो BMW सुपरबाइक को चला रहे हैं। इसी के साथ रोबिन उथप्पा ने भी इस बात का खुलासा किया कि जब गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को छोड़ दिया था तब उन्हें बहुत ही बुरा लगा था।

 

Advertisement