Cricket Buzz: 27 मई के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: 27 मई के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

सचिन तेंदुलकर ने भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

Social Media Trends
Social Media Trends

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह बनाई। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।

यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जिताऊ शतक जड़ने वाले शुभमन गिल ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो आराम कर रहे हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप पहनी हुई है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज रितिक शौकीन ने अपने टीम के साथ एक स्नैपशॉट को साझा किया।

सचिन तेंदुलकर ने भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। तेंदुलकर ने रवि शास्त्री के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया।

close whatsapp