Cricket Buzz: जाने 27 नवंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Advertisement

cricket buzz social media trends

क्रिकेट जगत से 27 नवंबर को एक साथ दो बड़ी खबर सामने आई। पहला ये कि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। इसकी ऑफिशियल घोषणा मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कर दी है।

Advertisement
Advertisement

वहीं दूसरी बड़ी खबर ये है कि आईपीएल 2024 के लिए नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी गुजरात फ्रेंचाइजी ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी है।

इसके अलावा कैमरन ग्रीन मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में चले गए हैं। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही गुरुनानक जयंती के इस शुभ अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत की जीत में अहम योगदान देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

 

 

 

 

 

 

Advertisement