Cricket Buzz: जाने 5 नवंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Advertisement

cricket buzz social media trends

आईसीसी वर्ल्ड कप का 37वां मैच आज 5 नवंबर, रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और विराट कोहली व श्रेयस अय्यर की दमदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका के सामने 327 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

Advertisement
Advertisement

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी खास मौके पर सोशल मीडिया पूरी तरह से उनके नाम बधाईयों से भरा हुआ है। वहीं वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट हस्तियों ने भी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए विराट कोहली ने शतक लगाते हुए सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

उनके शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है और लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement