Cricket Buzz: जाने 11 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 11 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

हार्दिक पांड्या आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दिल्ली स्टेडियम में खाली सीटों को लेकर ट्वीट किया और प्रतिक्रिया दी। इस पर रॉबिन उथप्पा ने ट्वीट करते हुए उन्हें जवाब दिया।

वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के अलावा साथी खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने गौतम गंभीर और स्टार स्पोर्ट्स के ऐंकर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

वहीं सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान समेत भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हस्तियों ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सुरेश रैना ने बाबा बद्री केदार के दर्शन करने पर ट्वीट किया और लिखा, ‘बहुत लंबे समय से बाबा बद्री-केदार के दर्शनों की अभिलाषा थी , आज बाबा ने दर्शन देकर मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया।’

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत को गाजा के लोगों को समर्पित किया। वहीं श्रीलंका पर पाकिस्तान की शानदार जीत को लेकर मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तानी टीम को बधाई दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?