Cricket Buzz: जाने 13 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 13 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।

social media trends
social media trends

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। दोनों के बीच मैच कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक मजेदार ट्वीट किया है। जिस पर फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वहीं भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर चेतेश्वर पुजारा, रॉबिन उथप्पा समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। वहीं चेन्नई की पिच को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट मोहम्मद हफीज ने सवाल उठाए हैं। इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

वहीं गुरुवार 12 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया था, जहां कंगारू टीम को 134 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी कड़ी में अभिनव मुकुंद  ने भी अपनी राय रखी।

वहीं सचिन तेंदुलकर ने नीरज चोपड़ा के लॉरियस का ब्रांड एंबेसडर बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘खेल एक समान और समावेशी दुनिया को सशक्त बना सकता है। यह देखकर खुशी हुई कि आप लॉरियस परिवार का हिस्सा बन गए – खेल के माध्यम से सकारात्मक बदलाव के लिए एक मंच।’

https://twitter.com/shoaib100mph/status/1712756012497752313

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?