Cricket Buzz: जाने 30 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 30 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पुणे में खेला जा रहा है। अफगानी टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर दिया। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 185 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं।

वहीं 29 अक्टूबर को लखनऊ में भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। मुकाबले में मोहम्मद शमी गेंद से फिर चमके और चार विकेट चटकाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ सी आ गई। वहीं आज उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया और आभार जताया।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बाबर आजम के ह्वाट्सएप चैट को दिखाने पर जमकर लताड़ लगाई है। इसके अलावा शाहिद अफ्रीदी के फैन्स ने सैंड आर्ट का एक शानदार नमूना पेश किया।

 

 

 

 

 

 

close whatsapp