न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 14 सदस्यीय टीम का ऐलान, इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली कमान
4 फरवरी को खेला जाएगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच
अद्यतन - Dec 30, 2023 7:50 pm

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने आज 30 दिसंबर, शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में एक दम नए चेहरों को शामिल किया गया है। तो वहीं टीम की कमान अभी तक एक भी मैच ना खेलने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी को सौंपी गई है।
इसके पीछे बड़ी वजह SA20 को बताया जा रहा है। गौरतलब है कि SA20 इस बार 10 जनवरी 2024 से शुरू होने के लिए तैयार है। और साउथ अफ्रीका का यह दौरा 4 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस कारण इस सीरीज में ज्यादातर रेगुलर खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस दौरे पर चुनी गई टीम की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। साथ ही बता दें कि इस 14 सदस्यीय टीम में कप्तान सहित सात अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है और टीम की कमान इस दौरे पर 27 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी नील ब्रांड (Neil Brand) संभालते हुए नजर आएंगे।
हालांकि, उन्हें इंटरनेशल क्रिकेट में कप्तानी करने का अनुभव नहीं हैं, लेकिन उन्होंने हाल में ही साउथ अफ्रीका ए के लिए वेस्टइंडीज ए के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी। इसके अलावा इस टीम में भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की ओर से खेलने वाले कीगन पीटरसन उन तीन खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्हें इस टीम में जगह मिली है।
न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की 14 सदस्यीय टीम:
नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंगहैम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन, जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवर, डेन पैटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पीड्ट, रेनार्ड वैन टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग और खाया जोंडो।
🟢 SQUAD ANNOUNCEMENT 🟡
CSA has today announced a 14-player squad for the Proteas two-match Test tour of New Zealand next month🇿🇦🇳🇿#WozaNawe #BePartOfIt #SAvIND pic.twitter.com/pLBxCrNvJF
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) December 30, 2023
ये भी पढ़ें- ‘वह बच्चा टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है’ Prashid Krishna को लेकर पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान