‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के हिंदी और पंजाबी वर्जन में अपनी आवाज देंगे शुभमन गिल
आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं शुभमन गिल
अद्यतन - May 8, 2023 3:55 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल पहली ऐसी पर्सनालिटी बन गए हैं, जो हाॅलीवुड के मशहूर कैरेक्टर को अपनी आवाज देते हुए नजर आएंगे। बता दें कि शुभमन एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के हिंदी और पंजाबी वर्जन में अपनी आवाज देते हुए नजर आएंगे।
गौरतलब है कि स्पाइडर मैन हाॅलीवुड सुपर हीरो सीरीज का एक फेमस कैरेक्टर है, जिसका देशी वर्जन पवित्र प्रभाकर भारत में बनने जा रहा है। तो वहीं इस एनिमेटेड फिल्म के पंजाबी और हिंदी वर्जन में शुभमन गिल अपनी आवाज देते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 जून को रिलीज होने वाली है।
जानें कौन है देशी स्पाइडर मैन पवित्र प्रभाकर
बता दें कि पवित्र प्रभाकर स्पाइडर मैन का देशी वर्जन है। तो वहीं आपको इस फिल्म के बारे में जानकारी दें तो पवित्र एक गरीब लड़का है कि अपने चाचा-चाची माया व भीम के साथ मुंबई शिफ्ट हो जाता है। इसके बाद उसे स्कूल काफी परेशान और पीटा जाता है, लेकिन वहीं एक योगी उसको ऐसी शक्तियां देता है जिससे वह विश्व में मौजूद बुराइयों के खिलाफ लड़ता है।
दूसरी ओर स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स में अपनी आवाज देने पर शुभमन गिल ने दैनिक जागरण की एक खबर के अनुसार कहा- मैं स्पाइडर मैन कैरेक्टर को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और अपने आप को उससे सबसे ज्यादा रिलेट कर पाता हूं। स्पाइडर मैन का हिंदी वर्जन पहली बार देश में डेब्यू करने जा रहा है और इसके साथ ही मैं इस इंडियन स्पाइडर मैन की आवाज बनने जा रहा हूं।
CRICKETER SHUBMAN GILL IS VOICE OF ‘SPIDER-MAN’ IN INDIA… #Indian cricketer #ShubmanGill has lent his voice for #SpiderMan [will be called Pavitr Prabhakar in #India]… Yes, the young cricketer has dubbed for the #Hindi and #Punjabi versions of #SpiderManAcrossTheSpiderVerse.… pic.twitter.com/sa6UNLrPpx
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 8, 2023
आईपीएल 2023 में शुभमन गिल का प्रदर्शन
दूसरी ओर आपको आईपीएल के जारी 16वें सीजन में शुभमन गिल के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो वह इस समय गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अब तक जीटी के लिए खेले गए 11 मैचों में 143.43 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट व 46.90 की औसत से 469 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और गिल का हाईएस्ट स्कोर 94 रन रहा है।