क्रिकेटर्स और उनके अंधविश्वास
सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वसीम अकरम, वकार यूनुस सभी पूर्व खिलाड़ी अंधविश्वास पर काफी मानते थे।
अद्यतन - सितम्बर 15, 2023 5:13 अपराह्न
2- एमएस धोनी और खिचड़ी

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007, टी-20 वर्ल्ड कप 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।
2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने उनके कप्तानी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 28 साल के बाद इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 79 गेंद में 91 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली थी।
वीरेंद्र सहवाग में जून 2023 में इस बात का खुलासा किया कि वनडे वर्ल्ड कप 2011 के पूरे टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ खिचड़ी खाई थी। उनके मुताबिक ऐसा करने से ही भारतीय टीम ने मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो