लता मंगेशकर के निधन पर सहवाग, कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर का रविवार सुबह निधन हो गया, वह काफी समय से बीमार चल रही थीं।

Advertisement

Lata Mangeshkar. (Photo by Daniel Berehulak/Getty Images)

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। लता के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

Advertisement
Advertisement

बताया गया है कि उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह लगभग 8 बजे अंतिम सांस ली, जहां उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हल्के लक्षणों के साथ COVID ​​​​-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अंतिम दिनों में वेंटिलेटर पर रहना पड़ा था। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि उनकी हालत नाजुक है।

जहां पूरा देश महान गायिका के निधन से शोक में है, वहीं क्रिकेट जगत के तमाम क्रिकेटर भी उन्हें अंतिम सम्मान देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। टीम इंडिया के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर, मिताली राज, वीवीएस लक्ष्मण, वेंकटेश्श्वर प्रसाद और आकाश चोपड़ा सहित कई दिग्गजों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “लता जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके मधुर गीतों ने दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलो को छुआ। संगीत और यादों के लिए धन्यवाद। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

वहीं पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने स्वर्गीय लता जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, “भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी आवाज और धुन अमर रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए लगी क्रिकेटरों की कतार

Advertisement