आईपीएल के बाद अब अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से की संन्यास की घोषणा, ट्वीट कर दी जानकारी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल के बाद अब अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से की संन्यास की घोषणा, ट्वीट कर दी जानकारी 

रायडू ने कुल 6 आईपीएल ट्राॅफी जीती हैं। 

Ambati Rayudu
Ambati Rayudu. (Photo by Hagen Hopkins/Getty Images)

Ambati Rayudu Retirement: भारतीय क्रिकेट और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। बता दें अभी हाल में ही उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल मैच से ठीक एक दिन पहले आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी।

तो वहीं अब रायडू ने आईपीएल 2023 ट्राॅफी जीतने के बाद, क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि रायडू ने हाल में ही कुल 6 बार (तीन बार मुंबई इंडियंस और तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स) आईपीएल ट्राॅफी जीतने वाले खिलाड़ी बने हैं।

बता दें कि क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा रायडू ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। ट्विटर पर आज 30 मई, मंगलावर को उन्होंने एक फोटो के सहारे फैंस से कहा- यह मेरे लिए आईपीएल ट्राॅफी जीतने के बाद एक भावनात्मक रात थी। तो वहीं बड़े ही गर्व के साथ मैं इंडियन क्रिकेट के सभी फाॅर्मट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। मैंने क्रिकेट खेलने की शुरूआत घर में टेनिस बाॅल से की थी और और मैंने कभी सोचा नहीं था कि ये शानदार शुरूआत तीन दशक तक चलेगी।

देखें अंबाती रायडू की सोशल मीडिया पोस्ट

एक नजर अंबाती रायडू के क्रिकेट करियर पर

बता दें कि 23 सितंबर, 1985 को गुंतूर, आंध्र प्रदेश में जन्में अंबाती रायडू ने 37 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इस दौरान रायडू ने कुल छह बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम किया है।

बता दें कि 203 आईपीएल मैचों में रायडू ने 28.05 की औसत और 127.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 4348 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 22 अर्धशतक भी निकले। दूसरी ओर साल 2013 में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रायडू ने भारत के लिए 55 वनडे और 7 टी-20 मैचों में क्रमश: 1694 वनडे और 61 टी-20 रन भी बनाए हैं।

close whatsapp