16 साल का हुआ CSK और Dhoni का सफर, फ्रेंचाइजी ने शेयर की स्पेशल पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

16 साल का हुआ CSK और Dhoni का सफर, फ्रेंचाइजी ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

IPL की शुरूआत से लेकर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं धोनी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन का आज के ही दिन पहली बार साल 2008 में ऑक्शन हुआ था। बता दें कि इस सीजन में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को उस समय चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 मिलियर डाॅलर (करीब 12.5 करोड़) में खरीदा था।

तो वहीं इस सीजन के साथ अब तक धोनी चेन्नई के साथ बने हुए हैं और धोनी व चेन्नई को एक साथ बने हुए 16 साल पूरे हुए हैं। इन 16 सालों के दौरान धोनी की कप्तानी में टीम ने पांच बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस ट्राॅफी के खिताब को अपने नाम किया है।

दूसरी ओर, इस खास मौके पर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर धोनी को लेकर एक स्पेशल पोस्ट की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने लिखा- 16 साल और सिर्फ 1 नाम ‘थाला’

देखें चेन्नई सुपर किंग्स की ये सोशल मीडिया पोस्ट

दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में बताएं तो वह एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में सीएसके ने फाइनल में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराकर कुल पांचवीं बार खिताब को अपने नाम किया था। तो वहीं इस खिताब के साथ उसने सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब हासिल करने में मुंबई इंडियंस (पांच बार) की बराबरी भी कर ली थी।

तो वहीं धोनी के आईपीएल करियर के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक 250 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से 24 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि धोनी 42 साल की उम्र में चेन्नई के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

close whatsapp