धोनी का ये वीडियो देख रोना आ जाएगा आपको, कितनी मुश्किल से चल रहे हैं माही - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी का ये वीडियो देख रोना आ जाएगा आपको, कितनी मुश्किल से चल रहे हैं माही

आईपीएल 2023 के दौरान कई बार घुटने की चोट से परेशान नजर आए हैं एमएस धोनी।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में उनकी टीम काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। वहीं पिछले कुछ महीने से ऐसी खबरें बाहर आ रही है कि आईपीएल में धोनी का बतौर प्लेयर यह आखिरी सीजन है।

फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि धोनी अब आईपीएल के अगले सीजन से खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स या धोनी की ओर से ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है। वहीं पिछले कुछ मुकाबले में धोनी को रन लेते समय परेशानी में देखा गया। दरअसल घुटने में चोट लगने के कारण धोनी अच्छी तरह से दौड़ भी नहीं पा रहे हैं।

घुटने के चोट के कारण परेशान नजर आएं धोनी 

वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी घुटने के चोट से परेशान दिख रहे हैं। बता दें यह वीडियो चेपॉक स्टेडियम का हैं जहां धोनी स्टाफ से बात करते दिख रहे हैं। धोनी की इस वायरल हो रही वीडियो पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखिए धोनी का वो वीडियो

दरअसल विकेटों के बीच तेजी से रन लगाने वाले धोनी को इस तरह से देखना फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें वह पिछले कुछ मैचों में जरूर घुटने के चोट के कारण विकेट के बीच दौड़ लगाने में थोड़े परेशान नजर आए लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन आज भी वैसा ही है। वह पिछले कुछ मुकाबले में बड़ी आसानी से चौके और छक्के लगाते दिखे।

वहीं रविवार को कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में CSK को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद धोनी स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस को धन्यवाद कहते हुए नजर आए। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि धोनी शायद अब आईपीएल के अगले सीजन से खेलते नजर नहीं आएंगे।

close whatsapp