ट्विटर प्रतिक्रियाएं: स्कॉट स्टायरिस ने एमएस धोनी को बताया CSK का ‘बिग डॉग’, तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एमएस धोनी आगामी आईपीएल 2023 में CSK की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

MS Dhoni and Scott Styris (Image Source: Twitter)

आज के युग में सोशल मीडिया बेहद शक्तिमान है, यह किसी की लाइफ बना सकता है, तो बिगाड़ भी सकता है। हालांकि, एक आम आदमी के लिए सोशल मीडिया बहुत आसान चीज है, लेकिन किसी भी जानी-मानी हस्ती और सेलिब्रिटी के लिए इन प्लेटफॉर्म्स पर एक गलत शब्द उन्हें फैंस के गुस्से का शिकार बना देता है, और ऐसा ही कुछ अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस के साथ हुआ है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने हाल ही में एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब धोनी प्रैक्टिस के लिए मैदान में प्रवेश कर रहे होते हैं, उस दौरान फैंस ‘धोनी, धोनी!’ के नारे लगाते हुए मैदान में उनका स्वागत करते हुए नजर आते हैं।

स्कॉट स्टायरिस ने एमएस धोनी को CSK का बिग डॉग बताया

इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और स्कॉट स्टायरिस ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया। सीएसके के वीडियो को ट्विटर पर रीपोस्ट करते हुए स्टायरिस ने कैप्शन में लिखा, “अभी भी खेल जगत का बड़ा डॉग !!” और साथ ही उन्होंने दो ताली बजाने वाले इमोटिकॉन्स भी लगाए।

हालांकि, कमेंटेटर ने कुछ भी नेगेटिव नहीं लिखा था, लेकिन सीएसके के कप्तान और भारत के महान कप्तान धोनी की तारीफ के लिए ‘बिग डॉग’ शब्द का इस्तेमाल करना प्रशंसकों को बिलकुल पसंद नहीं आया। अब फैंस ट्विटर पर एमएस धोनी के लिए डॉग शब्द का इस्तेमाल करने के लिए स्टायरिस की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

हालांकि, स्टायरिस ने धोनी को CSK का सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति बताने के लिए उस शब्द का उपयोग किया था, लेकिन ट्विटर यूजर्स ने इस शब्द का शाब्दिक अर्थ मानते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर को धोनी को ‘कुत्ते’ के रूप में संदर्भित करने के लिए जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

यहां देखिए ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

Advertisement