क्या अब CSK की तरफ से IPL में खेलेंगे नीरज चोपड़ा ?

टोक्यो ओलंपिक में भालाफेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने जीता था गोल्ड मैडल।

Advertisement

Neeraj Chopda With CSK Jersey (Photo source: Twitter)

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए एथलेटिक्स में पहली बार व्यक्तिगत गोल्‍ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा था। देश जिस एथलेटिक्स मेडल के लिए 121 साल तक तरसता रहा, उसको नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में अपने भाले के दम पर हासिल कर लिया। ओलंपिक में जाने से पहले ही देश को अपने इस खिलाड़ी से मेडल की काफी उम्‍मीदें थी और उन्होंने देश को निराश भी नहीं किया। ओलंपिक समाप्त होने से  एक दिन पहले देश को गोल्ड मेडल जिताया और इसी वजह से उन्हें पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक लगातार सम्मान मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement

CSK की तरफ से सम्मानित किए गए नीरज चोपड़ा

31 अक्टूबर को नीरज चोपड़ा को IPL फ्रेंचाइजी CSK की ओर से 1 करोड़ रुपए का तोहफा मिला है जिसकी जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी। जब नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा लहराया था, तब CSK की ओर से यह ऐलान किया गया था कि वो नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए की इनामी राशि देंगे। चेन्नई की ओर से नीरज चोपड़ा को एक स्पेशल जर्सी भी दी गई है, जिसपर 8758 नंबर लिखा है। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर जैवलिन फेंक कर अपना गोल्ड मेडल जीता था।

यहां देखिये CSK का वह पोस्ट

CSK से मिले सम्मान के बाद नीरज चोपड़ा ने क्या कहा ?

चेन्नई की तरफ से मिले इस सम्मान के बाद नीरज चोपड़ा इस मौके पर कहा कि, “आपके समर्थन और पुरस्कार के लिए धन्यवाद, यह सब देखकर काफी अच्छा लग रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि स्वर्ण पदक जीतने के बाद मुझे इतना प्यार मिलेगा। इसकी उम्मीद नहीं थी और काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं और कड़ी मेहनत करके और अच्छा नतीजा हासिल करूंगा।” अभी हाल ही में नीरज चोपड़ा को महिंद्रा ग्रुप की ओर से नई गाड़ी तोहफे में मिली है, जिसके बाद नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया था।

Advertisement