CSK को लेकर इरफान पठान ने दिया बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- चेन्नई विपक्षी टीम से अपने तरीके से निपटती है - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK को लेकर इरफान पठान ने दिया बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- चेन्नई विपक्षी टीम से अपने तरीके से निपटती है

इरफान पठान ने कहा कि, CSK का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना तय है।

CSK And Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)
CSK And Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)

आईपीएल के 16वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें इस सीजन में यह टीम अब तक 11 मैच खेली है, जिसमें 6 में जीत दर्ज की है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें पॉइंट्स टेबल में यह टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

CSK एक ऐसी टीम है जो विपक्षी टीम से अपने तरीके से निपटती है- इरफान पठान 

वहीं हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने CSK को लेकर अपनी राय रखी है। बता दें टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि, CSK का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना तय है। अब CSK की कोशिश टॉप 2 में बने रहने की होगी। मैं हमेशा यही कहता हूं कि जब भी कोई टीम अपने होम ग्राउंड पर आती है तो चाचा चौधरी यानि MSD अपना स्टेडियम का दरवाजा बंद कर देते हैं और विपक्षी टीम पर भारी पड़ते हैं क्योंकि CSK एक ऐसी टीम है जो विपक्षी टीम से अपने तरीके से निपटती है।

वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने भी CSK को लेकर कहा कि, CSK का तेज गेंदबाजी आक्रमण के पास अनुभव नहीं है और यह चिंता का विषय है। गेंदबाजों को इससे ऊपर उठकर प्रदर्शन करना होगा हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खिलाड़ियों के साथ अच्छा काम किया है।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत ने भी CSK को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, MS धोनी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह खिलाड़ियों से बेस्ट निकलवाते हैं और अगर उन्हें नहीं पता होता है तो फिर धोनी यह  सुनिश्चित करते हैं कि खिलाड़ी अपनी ताकत को समझें। ऐसे में अगर उन्हें कप्तान का समर्थन मिलता है और टीम का माहौल अच्छा होता है तो खिलाड़ी अपना बेस्ट परफॉरमेंस देते हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा कि, लगातार दो मैच जीतकर दिल्ली का आत्मविश्वास बढ़ा है लेकिन वॉर्नर का पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बनाना चिंता का विषय है। हां, जरूर कुछ युवा खिलाड़ियों ने आगे आकर जिम्मेदारी ली है लेकिन दिल्ली की समस्या अब भी वही है जहां से शुरू हुई थी। वे तब भी अंतिम स्थान पर थे और आज भी अंतिम स्थान पर ही हैं।

close whatsapp