IPL 2023: CSK ने फिर जीता दिल, तिरुपति मंदिर में आईपीएल ट्रॉफी के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया
आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके ने गुजरात को 5 विकेट से हराया है।
अद्यतन - May 30, 2023 10:03 pm

आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में पांच विकेट से हराकर कुल पांचवी बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। तो वहीं इस जीत के बाद उन्होंने आईपीएल ट्राॅफी सबसे ज्यादा बार जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।
दूसरी ओर सीएसके ने पांचवी बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। साथ ही सीएसके ने आईपीएल ट्राॅफी जीतने के बाद कुछ ऐसा किया कि एक बार फिर वह फैंस के दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।
बता दें कि इस जीत के बाद चेन्नई ने थियागाराज नगर के तिरुपति मंदिर में एक विशेष पूजा आयोजन किया और इस दौरान आईपीएल ट्राॅफी भी मंदिर में मौजूद रही। साथ ही इस पूजा अर्चना की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।
देखें सोशल मीडिया पोस्ट
Special Pooja for IPL Trophy by Chennai Super Kings in Thiyagaraya Nagar Thirupati Temple. pic.twitter.com/Fmqdn3wiCq
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 30, 2023
Special Pooja for IPL Trophy by Chennai Super Kings in Thiyagaraya Nagar Thirupati Temple. 🤦🏿😪 pic.twitter.com/XfE2vJSbkq
— PTI UAE 🇦🇪 (@Alijutt5780) May 30, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स बनी पांचवी बार आईपीएल चैंपियन:
बता दें कि फाइनल मैच में सीएसके के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।
तो वहीं गुजरात की ओर से ओपनिंग करने आए शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। गिल 39 तो साहा 57 रन बनाकर आउट हुए। साथ ही साई सुदर्शन ने ताबड़तोड़ अंदाज में 47 गेंदों में 8 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 96 रनों के पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। तो कप्तान हार्दिक पांड्या 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
तो वहीं आपको चेन्नई की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो मथीशा पथिराना ही 2 विकेट निकाल पाए। इसके अलावा दीपक चाहर और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
इसके बाद गुजरात से मिले 170 रनों के संशोधित टारगेट को धोनी एंड कंपनी 15 ओवर में पांच विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लेती है। मैच में सीएसके की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ 26, डेवाॅन काॅन्वे 47, अजिंक्य रहाणे 27 और अंबाती रायडू 19 रनों की पारी खेलते हैं। साथ ही रवींद्र जडेजा 6 गेंदों में 15 और शिवम दूबे 32 रन बनाकर नाबाद रहते हैं।