जज्बा हो तो धोनी जैसा! चोटिल होने के बाद भी कर रहे हैं लगातार कड़ा अभ्यास
CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 12:48 अपराह्न

CSK के कप्तान धोनी (Dhoni) की चोट को लेकर कई खबरें सामने आई थी, जहां राजस्थान के खिलाफ हुए मैच के बाद माही के घुटने में चोट बताई गई थी। लेकिन थाला को भला खेलने से कौन रोक सकता है, इस बीच चेन्नई टीम ने अपने कप्तान का एक वीडियो पोस्ट किया और ये वीडियो आपका दिल जीत लेगा।
केदार जाधव ने धोनी को लेकर दे दिया बड़ा बयान
दूसरी ओर धोनी के साथ खेल चुके बल्लेबाज केदार जाधव ने एक बयान दिया है, अपने बयान में जाधव ने कहा कि बतौर खिलाड़ी माही का ये आखिरी आईपीएल होने वाला है और इस सीजन के बाद वो IPL से भी संन्यास ले लेंगे।
चोट भी नहीं तोड़ पाई धोनी का हौसला
*CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।
*जहां इस वीडियो में धोनी बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।
*इस दौरान माही ने चोटिल घुटने पर पहन रखी है KneeCap
*दर्द के बाद भी थाला मार रहे हैं लंबे-लंबे शॉट्स।
KneeCap पहनकर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए धोनी का वीडियो
आज होगा CSK और RCB के बीच मुकाबला
दूसरी ओर आज चेन्नई की टीम बैंगलोर के मैदान पर खेलती हुई नजर आएगी, जहां धोनी की सेना का सामना होम टीम यानी की RCB से होगा और इस समय दोनों ही टीमें गजब की लय में चल रही हैं ऐसे में ये मैच कड़ी टक्कर का होगा। साथ ही धोनी ने भी इस सीजन में कई छक्के लगाए हैं, तो विराट का बल्ला भी IPL 2023 में जमकर बोल रहा है।