किसी छोटे बच्चे की तरह मैच के बाद, बार-बार अपने खास मेडल को निहारते रहे धोनी
चेन्नई टीम के खिलाड़ियों को RR के खिलाफ मैच के बाद पहनाया गया खास मेडल।
अद्यतन - मई 13, 2024 6:09 अपराह्न

राजस्थान बनाम चेन्नई के मैच में स्टेडियम में मौजूद सभी फैन्स का फोकस धोनी पर था, हर जगह माही के नाम की गूंज थी और फैन्स अलग-अलग पोस्टर लेकर पहुंचे थे। लेकिन इस बार ये फैन्स अपने प्यारे थाला की बल्लेबाजी नहीं देख पाए, वहीं मैच के बाद टीम ने धोनी का एक क्यूट वीडियो शेयर कर फैन्स का दिन बना दिया।
सुरेश रैना ने भी दिया धोनी को लेकर बड़ा बयान
दूसरी ओर राजस्थान और चेन्नई के मैच में कमेंट्री करने के लिए सुरेश रैना चेपॉक पहुंचे थे, इस दौरान उनसे कमेंट्री में एक मजेदार सवाल किया गया। जहां अभिनव मुकुंद ने सुरेश रैना से पूछा था कि क्या ये धोनी का चेन्नई में आखिरी मैच है, इस पर रैना ने अंग्रेजी में जवाब देते हुए कहा था- Definitely not और अब वो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वैसे कल मैच के बाद रैना ने माही को जाकर गले लगा लिया था और वो वीडियो भी फैन्स के बीच खासा वायरल हुआ था।
मेडल को देख बच्चों की तरह खुश हो गए धोनी
*चेन्नई टीम के खिलाड़ियों को RR के खिलाफ मैच के बाद पहनाया गया खास मेडल।
*जहां इस मेडल पर अंग्रेजी में लिखा था- 50वीं IPL जीत चेपॉक पर, वीडियो आया सामने।
*वहीं इस वीडियो में किसी छोटे बच्चे की तरह अपने मेडल को देख रहे थे धोनी।
*अब काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है फैन्स के बीच माही का ये वीडियो।
धोनी का ये मेडल वाला वीडियो आप लोग भी देखो
CSK टीम के कप्तान और पूर्व कप्तान की खास तस्वीर
अभी संन्यास को लेकर तस्वीर साफ नहीं है
क्या धोनी IPL 2024 के बाद संन्यास ले लेंगे, इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। वैसे माही हैरान कर देने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में वो कभी भी कुछ भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे पहले साल 2023 में IPL का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक बड़ा बयान दिया था, माही ने कहा था कि वो एक और सीजन अपने फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं।