दीपक चाहर की आंधी में उड़ी मुंबई, एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को वापस भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

दीपक चाहर की आंधी में उड़ी मुंबई, एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को वापस भेजा पवेलियन

दीपक चाहर ने पावरप्ले में कुल 3 ओवर फेंके जिसमें उन्होंने 18 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

Deepak Chahar (Pic Source-Twitter)
Deepak Chahar (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 49वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने पहले इशान किशन को आउट किया और फिर रोहित शर्मा का विकेट अपने नाम किया।

चोट से ठीक होने के बाद दीपक चाहर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वापसी की। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया लेकिन इस समय खेले जा रहे हैं मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने काफी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को जबरदस्त शुरुआत दी।

दीपक चाहर ने पावरप्ले में कुल 3 ओवर फेंके जिसमें उन्होंने 18 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। मुंबई इंडियंस की पारी के तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

एक बार फिर रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही लौटे पवेलियन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। IPL में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले रोहित शर्मा पहले खिलाड़ी बन गए हैं। IPL में अभी तक वो 16 बार डक पर आउट हुए हैं।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सुनील नरेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने यह निराशाजनक उपलब्धि 15 बार हासिल की है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग इसमें तीसरे पायदान पर हैं जबकि मुंबई इंडियंस 6वें स्थान पर।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अभी तक 9 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

close whatsapp