CSK vs RCB Tickets IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच की टिकट कब और कहां से बुक करें?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) मैच के लिए टिकट इस दिन से हो सकती है शुरू।
अद्यतन - Mar 13, 2024 1:26 pm

CSK vs RCB Tickets IPL 2024: भारतीय फैंस को जिस टूर्नामेंट का इंतेजार था आखिरकार वह आ ही गया। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और टूर्नामेंट का पहला ही मुकाबला गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होने वाला है। इस धमाकेदार मुकाबले को चेन्नई के एम चिदंबरम में खेला जाना है।
गौरतलब है की अभी तक बीसीसीआई ने लोकसभा चुनाव के कारण केवल 21 आईपीएल मैचों का शेड्यूल जारी किया है। जैसे ही देश में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा, बोर्ड बाकी मैचों के शेड्यूल भी जारी कर देगी। अब बात आती है की फैंस कहाँ आईपीएल 2024 की टिकट बुक करें और चेन्नई vs बैंगलोर के मैच की टिकट कब और कहां मिलेगी? तो आइए आपको इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी जाए।
When CSK vs RCB Tickets 2024 will be available for online sale?
सबसे पहले आपका सवाल यह होगा की आखिर कब चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB Tickets IPL 2024 Online Tickets) के मैच की टिकट ऑनलाइन खरीदने के लिए मिलेगी? आपको बता दें की टिकट IPL 2024 के CSK vs RCB मैच की टिकट 17 मार्च से पहले ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए टिकट LIVE SALE के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन अभी तक चेन्नई vs बैंगलोर के टिकट की बिक्री शुरू नहीं हुई है। अंदाज लगाया जा सकता है की 1 हफ्ते के अंदर हम टिकट खरीद सकते हैं।
Where to buy CSK vs RCB Tickets 2024 online?
आपके मन में दूसरा सवाल होगा CSK vs RCB टिकट ऑनलाइन कैसे खरीदें? आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए CSK बनाम RCB टिकट ऑनलाइन खरीदने के लिए, आपको Paytm Insider की वेबसाईट या मोबाईल एप पर जाना होगा। इसके अलावा टिकट किसी भी वेबसाईट पर उपलब्ध नहीं होगी।
How and When to buy CSK vs RCB Tickets 2024 offline?
खबर भी है की चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB Tickets IPL 2024) के ऑफलाइन टिकट नहीं बेचे जाएंगे। फैंस को टिकट खरीदने में आसानी हो इसके लिए सभी टिकट को ऑनलाइन बेचने की योजना बनाई जा रही है।
What will be the price for CSK vs RCB Tickets 2024?
आपके मन में एक यह जरूरी सवाल होगा की आखिर CSK vs RCB मैच के टिकट की कीमत क्या होगी? आईपीएल 2024 के पहले CSK vs RCB Ticket की कीमत 2,100 से 3000 से शुरू होकर 10,000 से 50,000 प्रति सीट तक जा सकती है।