IPL 2024: वो पांच मौके जब CSK के बल्लेबाजों ने खोले थे गेंदबाजों के धागे
चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हर संस्करण में काफी अच्छा रहा है।
अद्यतन - फरवरी 15, 2024 11:26 पूर्वाह्न
1- शेन वॉटसन के 117* रन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, 2018 में

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2018 में अपना डेब्यू किया था। उनके लिए यह संस्करण काफी अच्छा रहा और अनुभवी खिलाड़ी ने 15 मैच में 555 रन बनाए। यही नहीं शेन वॉटसन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर थे।
वानखेड़े में इस सीजन का फाइनल मैच खेला गया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम ने मैच के चौथे ओवर में फाफ डु प्लेसिस का विकेट खो दिया। हालांकि शेन वॉटसन ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 57 गेंदों में 117* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से चेन्नई ने मैच को 19 ओवर के भीतर ही अपने नाम कर लिया।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो