Champions Trophy 2025, AUS vs ENG Match-4: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच का मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के बीच यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 21, 2025 11:07 पूर्वाह्न

Australia vs England Match Prediction: जारी चैंपियंस ट्राॅफी का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह टूर्नामेंट में पहला मैच होने वाला है, जिसमें वे शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
AUS vs ENG Match Details (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच डिटेल्स):
| मैच | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, चौथा मैच |
| वेन्यू | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| तारीख और समय | शनिवार, 22 फरवरी, 2.30 PM IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
AUS vs ENG ODI, Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 160 |
| ऑस्ट्रेलिया | 91 |
| इंग्लैंड | 65 |
| नो रिजल्ट | 03 |
| टाई | 01 |
AUS vs ENG गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर Pitch Report
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बेहतर होने की उम्मीद है और बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहने की संभावना है। यदि इस स्थान पर खेले गए पिछले दो मैचों को देखा जाए, तो कोई नहीं कह सकता है कि गद्दाफी स्टेडियम में गेंदबाजों के लिए गेंदबाजी करना आसान रहने वाला है। चैंपियंस ट्राॅफी से पहले इस मैदान पर वनडे ट्राई सीरीज के दो मैच खेले गए थे, जिसमें बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहा था। क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
ऑस्ट्रेलिया (AUS):
मैट शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन।
इंग्लैंड (ENG):
फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- ट्रैविस हेड
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड मुकाबले के बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। हेड अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इसके अलावा आईसीसी टूर्नामेंट में हेड का बल्ला अलग ही रंग में नजर आता है।
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- मार्क वुड
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच में मार्क वुड बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। उनकी 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से की जाने वाली गेंदबाजी के खिलाफ रन बनाना ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं रहने वाला है।
IND vs BAN Today’s Match Prediction: पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीत सकती है मैच
सिनैरियो 1
ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
इंग्लैंड का पावरप्ले स्कोर- 65-85
पहली पारी का स्कोर- 280-300
ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की
सिनैरियो 2
इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले स्कोर- 70-80
पहली पारी का स्कोर- 290-320
इंग्लैंड ने जीत हासिल की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।