AUS vs SA मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द, ग्रुप-B में सेमीफाइनल की रेस हुई और भी मजेदार
बारिश की वजह से यह मैच हुआ रद्द
अद्यतन - फरवरी 25, 2025 6:27 अपराह्न

ICC Champions Trophy, 2025: जारी चैंपियंस ट्राॅफी में आज 25 फरवरी को ग्रुप बी में शामिल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच 7वं मैच खेला जाना था। लेकिन रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में हो रही लगातार बारिश के चलते इस मैच को रद्द करने का फैसला, अंपायर्स द्वारा लंबे इंतजार के बाद कर लिया गया।
बता दें कि दोपहर 2.30 बजे के बाद से अंपायर मैच में टाॅस की टाइमलाइन को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। अंत में अंपायर को मैच रद्द करने का फैसला करना पड़ा। मैच के रद्द होने के बाद, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने 1-1 अंक शेयर कर लिया है।
दोनों ही टीमों के जारी टूर्नामेंट में दो मैचों बाद 3-3 अंक हो गए हैं। लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से साउथ अफ्रीका ग्रुप बी की पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। साथ बता दें कि यह ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्राॅफी इतिहास में चौथा मैच है, जिसका कोई परिणाम नहीं निकला है।
Incessant rain forces the Group B #ChampionsTrophy contest between Australia and South Africa to be called off 🌧#AUSvSA
More ➡ https://t.co/yT4F7I2FDh pic.twitter.com/jDPoRA9KmT
— ICC (@ICC) February 25, 2025
दूसरी ओर, ग्रुप बी में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कौनसी टीम प्लेऑफ (सेमीफाइनल) के लिए क्वालिफाई करेगी। कल इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। इस मैच में जो टीम हार का सामना करेगी, वह चैंपियंस ट्राॅफी में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
दूसरी ओर, ग्रुप ए में 24 फरवरी न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर 6 विकेट से जीत के बाद, बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान भी सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, फैंस और पूर्व क्रिकेटर उसकी लगातार आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रुप ए से भारत के अलावा न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, ग्रुप बी की स्थिति कुछ और मैच होने के बाद साफ हो पाएगी।