Champions Trophy 2025, BAN vs NZ Match-6: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच का मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के बीच यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा।
अद्यतन - Feb 23, 2025 3:41 pm

Bangladesh vs New Zealand Match Prediction: जारी चैंपियंस ट्राॅफी का 6वां मैच बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस स्टेडियम पर यह पहला मैच होने वाला है। बांग्लादेश को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। तो वहीं, न्यूजीलैंड भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
BAN vs NZ Match Details (बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड मैच डिटेल्स):
| मैच | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, 6वां मैच |
| वेन्यू | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
| तारीख और समय | सोमवार, 24 फरवरी, 2.30 PM IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
BAN vs NZ ODI, Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 45 |
| बांग्लादेश | 11 |
| न्यूजीलैंड | 33 |
| नो रिजल्ट | 01 |
| टाई | 00 |
BAN vs NZ ODI रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम Pitch Report
लाहौर और कराची की पिचों की तरह, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की सतह भी सपाट होने की उम्मीद है। हालांकि, गेंदबाजों को सतह से कुछ मदद मिलेगी, लेकिन बल्लेबाजों का दबदबा रहने की संभावना है। ड्यू के कारण कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर कुल 217 रन है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
बांग्लादेश (BAN):
तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
न्यूजीलैंड (NZ):
डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के।
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- तौहीद हृदोय
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड मैच में तौहीद हृदोय बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने भारत की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। तो वहीं, कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी वह कीवी टीम के खिलाफ करते हुए नजर आ सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- विलियम ओ’रूर्के
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड मैच में विलियम ओ’रूर्के बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल तीन विकेट हासिल किए थे।
BAN vs NZ Today’s Match Prediction: टाॅस जीतने वाली टीम जीत सकती है मैच
सिनैरियो 1
न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
बांग्लादेश का पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 280-300
न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की
सिनैरियो 2
बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
न्यूजीलैंड का पावरप्ले स्कोर- 70-80
पहली पारी का स्कोर- 290-320
बांग्लादेश ने जीत हासिल की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।