मौजूदा समय की तीनों फॉर्मेट में बेस्ट अंतिम एकादश
अद्यतन - जून 23, 2018 4:38 अपराह्न
10. कगिसो रबाड़ा

23 साल के कगिसो रबाड़ा दक्षिण अफ्रीका टीम की मौजूदा समय में सबसे अच्छे तेज़ गेंदबाज है. अभी तक इस युवा तेज़ गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 9 बार 5 विकेट हासिल किये है साथ वनडे में भी 1 बार जिससे पता चलता है कि कगिसो रबाड़ा में काफी प्रतिभा है.
30 टेस्ट मैच में रबाड़ा के नाम पर 143 विकेट दर्ज़ है और वहीँ 48 वनडे मैच में 75 विकेट. वहीँ टी-20 फॉर्मेट में अभी तक रबाड़ा ने काफी मैच नहीं खेले है लेकिन 16 मैच में उनके नाम पर 22 विकेट दर्ज़ है जिससे देखकर साफ़ कहा जा सकता है कि आने वाले समय में यह गेदबाज़ काफी रिकॉर्ड अपने नाम पर करने वाला है.