जीवा को छोड़ किसके बच्चे को संभाल रहे हैं माही

धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल।

Advertisement

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन फैंस का ख्याल रखना खूब अच्छे से जानते हैं। इस बीच, धोनी का वीडियो सामने आया है जिसमें माही अपने एक नन्ही फैन के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस को माही का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement
Advertisement

धोनी को लेकर एक खास बात यह भी है कि वो अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। फिर चाहे वो उनके साथ फोटो खींचने या खीचवाने का कोई भी मौका हो, माही कभी फैंस को मना नहीं करते हैं। लेकिन इस बार को धोनी का वीडियो सामने आया है उसमें एक छोटी से फैन के साथ पिच रोलर पर बैठकर तस्वीर ले रहे हैं।

यहां देखिए एमएस धोनी का वह वीडियो

बता दें कि धोनी अगली बार आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। CSK ने इस साल एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और मोईन अली को रिटेन किया है। बता दें कि आईपीएल 2022 का ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने वाला है। इस बार सीएसके युवा खिलाड़ियों को खीरदने की कोशिश कर सकती है।

हाल में धोनी का शूटिंग करते हुए वीडियो हुआ था वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल रांची में हैं। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। वह इसके लिए रांची के जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान धोनी ने टेनिस और निशानेबाजी में हाथ आजमाते हुए नजर आए, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें धोनी हाथ में पिस्टल थामे शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement