विराट और शुभमन की चलती है अलग ही लव स्टोरी, दोनों के बीच कूट-कूटकर भरा है प्यार
आज IPL में खेला जाएगा RCB बनाम GT के बीच शाम को सुपरहिट मुकाबला।
अद्यतन - May 4, 2024 2:16 pm

टीम इंडिया के फैन्स युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को अगला विराट कोहली बोलते हैं, साथ ही इन दोनों धाकड़ बल्लेबाजों के बीच गजब की दोस्ती नजर आती है। ये दोस्ती मैदान के अंदर और मैदान के बाहर कई बार देखने को मिलती है, इसी दोस्ती का नजारा अब IPL 2024 में भी देखने को मिला है फैन्स को।
दोनों बल्लेबाजों को मिला हुआ है खास नाम
फैन्स के बीच विराट कोहली का क्रेज अलग लेवल पर ही है, ऐसे में कोहली को खास नाम भी मिला हुआ है और फैन्स विराट को किंग कोहली के नाम से बुलाते हैं। तो वहीं शुभमन गिल को फैन्स ने प्रिंस का नाम देख रखा है, गिल ने भी काफी कम समय में अपने आपको टीम इंडिया में साबित किया है और इसकी चलते फैन्स उन्हें टीम इंडिया का प्रिंस कहते हैं। लेकिन इस प्रिंस को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नहीं चुना गया है, जहां शुभमन का नाम रिंकू, खलील और आवेश के साथ रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है इस बार।
शुभमन और विराट के बीच इस प्यार को किसी की नजर ना लगे बस
*आज IPL में खेला जाएगा RCB बनाम GT के बीच शाम को सुपरहिट मुकाबला।
*उससे पहले विराट कोहली और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का आया वीडियो।
*जहां इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए और बात करते आ रहे हैं नजर।
*दोनों मिलकर हुए काफी खुश, विराट ने गिल को कहा- जल्दी आया तो प्रैक्टिस करने।
सोशल मीडिया पर सामने आया विराट कोहली और शुभमन गिल ये वीडियो
गिल का ये वीडियो भी हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
आज के मैच की संभावित प्लेइंग कुछ इस प्रकार है
RCB
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
गुजरात टाइटंस
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा।